बेरियां के किसान खेतों में स्टील की तारें लगाने किसान। संवाद
- फोटो : डॉ. सौभाग्य कौशिक
किसान बोले, लावारिस पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। बंगाणा के पंचायत बेरियां के किसान इन दिनों तीन समस्याओं लावारिस पशुओं का नुकसान, जंगली जानवरों की फसल तबाही और बारिश न होने से सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं। किसान दिन में पशुओं और रात में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में स्टील के तार लगाने को मजबूर हैं। किसान भाग सिंह ने बताया कि पहले ही महंगी खेती अब और आर्थिक बोझ में बदल गई है। किसानों का आरोप है कि जंगली जानवरों के खतरे के बीच जिला प्रशासन ने उनकी बंदूकें जमा करवा दी हैं, जिससे उन्हें रात में डंडों से खेतों में पहरा देना पड़ता है। वहीं, सिंचाई के सीमित साधनों और बारिश न होने से फसलें सूखने के कगार पर हैं। ग्रामीण किसानों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं के लिए ठोस व्यवस्था, जंगली जानवरों से सुरक्षा और सूखे के मद्देनजर विशेष राहत की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समाधान न मिलने पर खेती मुश्किल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।