राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट्स 2023 कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टा
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 को मनाने के लिए एनसीसी कैडेट्स की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के एनसीसी केयरटेकर ऑफिसर प्रो. अनिल वर्मा ने बताया कि एनसीसी यूनिट ऑफिस ऊना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. जीसी नेगी कॉलेज ऑफ वेटेनरी एंड एनिमल साइंस पालमपुर के डीन डॉ. रविंदर कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एनसीसी कैडेट्स ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें लाल तथा सफेद जवार, रागी, बाजरा, चना, अरहर तथा कंगनी जैसे मोटे अनाज को दिखाया गया। कैडेट्स ने मोटे अनाज के इस्तेमाल और इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अंब के सहयोग से स्वास्थ्य शिक्षक राजेश शर्मा तथा औषधि निरीक्षक रजत शर्मा ने मोटे अनाजों के उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। संवाद