नंगल(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्मार्ट स्कूल कन्या में वोकेशनल कोर्सों के तहत हेल्थ केयर व ब्यूटी एंड वेलनेस विषयों का कोर्स कर रही 82 छात्राओं को ब्यूटी किटें वितरित की गईं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष विशाल शर्मा, सदस्य इमरान खान, बबलू तथा प्रधानाचार्य विजय बंगला आदि मौजूद रहे। विजय बंगला ने बताया कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है। जिसका उद्देश्य भारत में कौशल विकास को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत कोर्स पूरी कर चुकी छात्राओं को उनके कोर्स से संबंधित सामग्री प्रदान की गई। प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 2700 रुपये की सामग्री दी गई। जिसके उपयोग की विधि के बारे में उन्हें पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस मौके पर गीता, सुप्रिया, ट्रेनर नीलम कुमारी, रज्जू बाला व सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद