नैना देवी से उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल पहुंचा था मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी अस्पताल के बेड संख्या 29 में उपचार के लिए भर्ती नैना देवी से आए मरीज सोहन सिंह ने बताया कि लोहा काटने की मशीन उसके हाथ से छूट की टांग में जा लगी। इससे उसकी टांग पर गहरा जख्म हुआ और उसे गंभीर हालात में नंगल के बीबीएमबी अस्पताल में लाया गया। यहां डाॅ. संदीप ने उसकी टांग की कटी सात नसों को जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया और चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद कटी हुई नसों को फिर से जोड़ दिया और अब उसका पैर मूवमेंट कर रहा है। सोहन सिंह ने कहा कि डाॅ. संदीप ने उन्हें नया जीवन दिया है। बीबीएमबी के सर्जन डाॅ. संदीप कुमार ने कहा कि मरीज को गंभीर हालत में बीबीएमबी अस्पताल लाया गया था और पैर से काफी खून निकल रहा था। अगर ऑपरेशन करने में थोड़ी भी देरी होती तो मरीज की जान पर खतरा हो सकता था। चार घंटों के लंबे ऑपरेशन के बाद यह सफल रहा और उसकी कटी नसों को दूरबीन के माध्यम में फिर जोड़ मरीज को नया जीवन दिया गया है।