फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीबीएमबी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड नंगल की मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन इंटक संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, हरपाल सिंह राणा व नवीन चंद्र इत्यादि ने कहा कि बीबीएमबी में कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। कर्मचारियों की संख्या कम होने से मौजूदा समय के कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है। तीन-तीन कर्मचारियों का काम एक कर्मचारी को करना पड़ रहा है। जिस कारण कर्मचारी मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि पुनर्गठन के नाम पर पदों को समाप्त न करना, कर्मचारियों की अस्थायी पदोन्नति को नियमित कर बनते लाभ देना, नंगल हाइडल नहर एवं अन्य स्थानों पर बरसात से हुए नुकसान के चलते कर्मचारियों व मशीनरी की कमी से कार्य प्रभावित हैं। बीबीएमबी के कर्मचारियों के लिए बने मकानों की खस्ता हालत में सुधार करना, फील्ड एवं क्लेरिकल कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति पहल के आधार पर करना, सौर प्रणाली के कारण कॉलोनी क्वार्टर्स में हो रहे रिसाव, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान, कर्मचारियों के ओवरटाइम व अन्य भुगतानों में हो रही देरी दूर करना व बाहरी दबाव में कर्मचारियों की बदलियों पर रोक लगाना उनकी मुख्य मांगों में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें