भाखड़ा डैम के शहीदों को श्रद्वांजलि देते बीबीएमबी मुख्य अभियंता। संवाद
नंगल। भाखड़ा दिवस के मौके पर बीबीएमबी की ओर से मंगलवार को भाखड़ा डैम के निर्माण के दौरान बलिदान हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए भाखड़ा डैम के निकट बने शहीद स्मारक में समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सदस्य सिंचाई जगजीत सिंह व बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्वांजलि दी। हिमाचल पुलिस के जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। स्कूली बच्चों में आर्ट प्रतियोगिता व एक किलोमीटर की दौड प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। खास बात यह रही कि एक ओर बीबीएमबी भाखड़ा दिवस मना रहे थे, तो वहीं बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन कर्मचारियों की बीते लंबे समय से लटकती मांगाें को लेकर धरने पर बैठ बीबीएमबी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
इससे पहले बीबीएमबी के नंगल डैम स्टेशन से फूलों से सजाई गई बीबीएमबी की ट्रेन से सभी अधिकारी भाखड़ा के लिए रवाना हुई, लेकिन यह ट्रेन भाखड़ा डैम पंहुचने से पहले ही दम तोड़ गई और अधिकारियों को अन्य गाड़ियों से भाखड़ा पंहुचना पड़ा। बीबीएमबी मुख्य अभियंता सीपी सिंह व सदस्य सिंचाई जगजीत सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के मंदिर माने जाने वाले भाखड़ा निर्माण काल के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों व शहीद हुए कर्मचारियों को याद किया और कहा कि बीबीएमबी के कर्मठ कर्मचारियों के कारण ही बीबीएमबी प्रगति की राह पर अग्रसर है और सभी अधिकारी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
भाखड़ा डैम के शहीदों को श्रद्वांजलि देते बीबीएमबी मुख्य अभियंता। संवाद