आयुर्वेदिक आरोग्य मंदिर घनारी को बैटरी इनवर्टर भेंट करते हुए समाजसेवी। स्त्रोत : संस्थान।
घनारी (ऊना)। समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयुर्वेदिक आरोग्य मंदिर घनारी को राजीव कुमार, रमन कालिया तथा मनोज डोगरा द्वारा बैटरी इनवर्टर भेंट किया गया। समाजसेवियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखना है। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों को इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर आयुर्वेदिक आरोग्य मंदिर घनारी की चिकित्सक डॉ. रितिका तथा सहायक फार्मासिस्ट चंद्रमोहन उपस्थित रहे।