संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। जिलास्तरीय पीपलू मेले के अंतर्गत वॉलीबाल टूर्नामेंट में बाथू की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेले में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर किया। सेमीफाइनल मुकाबले में गांधी स्पोर्ट्स क्लब बाथू ने बनगढ़ टीम को 25-17 और 25-19 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बाथू टीम ने कड़े संघर्ष में ऊना हॉस्टल को 20-25, 29-27, 25-23 और 25-20 के स्कोर से पराजित किया। इस ऐतिहासिक जीत पर ग्राम पंचायत बाथू की प्रधान सुरेखा राणा ने गांधी स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान रिक्की राणा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवशाली पल बताया और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की। बाथू टीम की इस जीत ने न केवल दर्शकों को रोमांचित किया। बल्कि पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना दिया।