जेएस विज़डम वर्ल्ड स्कूल में का कक्षा की छात्रा बारिका का स्वागत करतण् हुए।स्रोत संस्थान
युवा
ऊना की 7वीं कक्षा की छात्रा बारिका ने रचा इतिहास, स्कूल में हुआ भव्य सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जेएस विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना की 7वीं कक्षा की छात्रा बारिका ने दिल्ली में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में 39 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बारिका जिले की पहली महिला पहलवान बनी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा के छात्र प्रथम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल में बारिका और प्रथम का भव्य स्वागत किया गया। चेयरमैन जगदीश राम, मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील चौधरी और प्रधानाचार्या रेणुका ने उन्हें, उनके कोच और अभिभावकों का सम्मान किया। स्कूल ने कहा कि ऐसे छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं और भविष्य में भी स्कूल उन्हें हर संभव सहयोग देगा।