फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीपली के पास बरगद का पेड़ बना जानलेवा, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। बल्ह–जोगीपंगा रोड पर पीपली के समीप स्थित विशाल बरगद का पेड़ सड़क के खतरनाक मोड़ पर राहगीरों और वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन सुखदेव (परनौलियां सन्हाल) दोपहिया वाहन से घर लौटते समय बल्ह की ओर से आ रही ट्राला गाड़ी से टकरा गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनमें हाथ फ्रेक्चर भी शामिल है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का स्थल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया गया है कि मोड़ का निरीक्षण कर सड़क चौड़ी की जाए, बरगद के पेड़ के संबंध में निर्णय लिया जाए और चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर तथा स्पीड ब्रेकर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं तुरंत लगाई जाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एनके लखनपाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें