फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता सम्मानित

Fri, 19 Jul 2024 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान को महाविद्यालय प्रशासन सम्मानित करते हुए।संवाद
विज्ञापन
विवि की फाइनल ईयर की परीक्षा में इशिता धीमान ने झटका 9वां स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय फाइनल ईयर की परीक्षा में महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान द्वारा 9वां स्थान हासिल करने के उपलक्ष्य पर उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह रखा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने इशिता धीमान को हिमाचली टोपी और मेमेंटो देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि इस उपलब्धि से महाविद्यालय बंगाणा और इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में आयोजित परीक्षा में हमारे महाविद्यालय की छात्रा इशिता ने टॉप 10 में 9वां रैंक बनाकर इस क्षेत्र और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 2021 में हमारे महाविद्यालय की छात्रा रिया शर्मा ने हिमाचल विश्वविद्यालय टॉप टेन में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह दोनों छात्रा अब हमारे महाविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस अवसर पर उपप्राचार्य रेखा शर्मा, प्रोफेसर अणु लखनपाल, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफ़ेसर नंद लाल, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. कुलदीप और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें