फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम क्षेत्र ऊना में अनधिकृत खोदाई पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने नगर निगम ऊना क्षेत्राधिकार में बिना अनुमति किए जा रहे अनधिकृत खोदाई और उत्खनन कार्यों पर सख्त रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि अनियमित खुदाई के कारण जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत आपूर्ति, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और अन्य भूमिगत सेवाओं में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आदेशों के मुताबिक नगर निगम आयुक्त से पूर्व लिखित अनुमति लिए बिना कोई भी व्यक्ति, ठेकेदार, एजेंसी या विभाग नगर निगम ऊना क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार की खोदाई, बोरिंग, खाई खोदना या उत्खनन कार्य नहीं करेगा। किसी भी गतिविधि को शुरू करने से पहले कॉल कर (कॉल बिफोर यू डिग) नगर निगम आयुक्त कार्यालय ऊना से संपर्क करना अनिवार्य होगा। एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय ऊना), संयुक्त आयुक्त नगर निगम, कार्यकारी मजिस्ट्रेट तथा नगर निगम अधिकारी इन आदेशों की सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें