फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोमेश्वर मंदिर में बजरंगबली और नंदी की हुई स्थापना

Sat, 03 Aug 2024 03:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रक्कड़ कॉलोनी में सोमेश्वर मंदिर में भगवान बजरंगबली और नंदी भगवान की मूर्ति की स्थापना विधिपूर्वक की गई। आचार्य रोशन लाल ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करवाते हुए मूर्तियों का विभिन्न समय में जल, अन्न, फूल, फल बास करवाया। वहीं, विधिपूर्वक सामाजिक कार्यकर्ता व ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता ने पूजा-अर्चना की और मूर्तियों की स्थापना करवाई। महादेव मंदिर कोटला के महंत मंगलानंद महाराज विशेष रूप से अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। महंत मंगलानंद महाराज ने कहा कि मंदिर सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आचार्य रोशन लाल ने कहा कि सभी मंदिर की मर्यादा को बनाते हुए आगे बढ़ें। इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडली ने भगवान के सुंदर भजन कर धार्मिक वातावरण बनाया। इस अवसर पर वीरेंद्र धर्मानी, अश्विनी कुमार, अविनाश चंद, अशोक शर्मा, मनोज कुमार, बलविंद्र गोल्डी, शिव कुमार सांभर, राजीव भनोट, राकेश शर्मा, लखवीर लक्की, सूरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें