फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बजरंग दल ने अंब थाना के सामने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Jun 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। भंजाल में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने अंब थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। बजरंग दल के सदस्यों ने थाना प्रभारी से मिलकर मामले में दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास, संगठित अपराध और भागने जैसी धाराएं लगाने की मांग की। गौरतलब है कि भंजाल में दो संप्रदायों में भूमि विवाद को लेकर दोनों तरफ से शिकायत के आधार पर अंब थाना पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया था। जिसमें स्वरूप चंद पुत्र मुंशी राम निवासी लोअर भंजाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को क्षेत्र के चौदह से अधिक लोग, जिनमें तीन महिलाएं सम्मिलित हैं, मंदिर की जमीन पर कब्जा करने लगे। जब उन्होंने रोका तो उन सबने हमला कर दिया। जिस कारण उन्हें चोट आई है। उधर दूसरे पक्ष की तरफ से अनवर गफूर पुत्र चूड़दीन निवासी भंजाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को सुबह के लगभग साढ़े दस बजे मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति काम कर रहा था। उसे रास्ता बंद न करने तथा कहने पर कि रास्ते के बारे में मामला एसडीएम के विचाराधीन है। इस पर दो व्यक्ति और उनके परिवार के लोगों ने पत्थर मारने शुरू कर दिए। बाद में दोनों व्यक्ति तलवारें लेकर आ गए और उन्होंने जानो बीबी तथा मस्जिद में रहने वाले रियाजुदीन और उसकी पत्नी फेमिदा को तलवार से घायल कर दिया। इसके बाद मस्जिद के पास बजरंग दल के कार्यकर्त्ता भी आ गए थे। सोमवार को यति सत्यदेवानंद सरस्वती तथा बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस से मामले में हत्या के प्रयास, संगठित अपराध की धाराएं शामिल करने की मांग की और इस संबंध में अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय को मांग पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें