जिलास्तरीय बॉयज अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन
स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्टाफ ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पीएम श्री आदर्श विद्यालय बहडाला ने जिला ऊना में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया है। थानाकलां में आयोजित जिला स्तरीय बॉयज अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच खेलों में भाग लेकर तीन में विजेता तथा दो में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। स्कूल जूडो में विजेता, कुरैश में विजेता, हिमाचल प्रांत का पारंपरिक खेल विजेता, कुश्ती (रेसलिंग) उपविजेता, ताइक्वांडो में उपविजेता रहा। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य हरीश जोशी तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। हरीश जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है। खिलाड़ियों ने एक साथ पांच ट्रॉफी जीती हैं। खिलाड़ियों ने अपने दमखम, संघर्ष और अनुशासन से यह सफलता अर्जित की। हरीश जोशी ने प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) एवं कोच डॉ. मुनीश राणा तथा पीटीआई संतोष कुमारी, यशपाल लैब अटेंडेंडेंट तथा जरनैल सिंह वोकेशनल टीचर के सहयोग की सरहाना की। डॉ. मुनीश राणा ने बताया कि 12 गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों में कृष्णा राणा, हरमन सिंह, जसकरण सिंह, राघव राणा, सागर शुक्ला, वंश ठाकुर, अमन दयाल, नवदीप सिंह, हर्ष राणा, धर्मवीर चौधरी मानव राणा तथा निशांत का चयन का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिया हुआ है।