फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बसदेहड़ा के युवक से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में छीना बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन सहित नकदी ले उड़े शातिर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के बसदेहड़ा निवासी युवक से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की घटना सामने आई है। युवक परिवार सहित खाटू श्याम में माथा टेकने के लिए जा रहा था। लेकिन, अंबाला से आगे ट्रेन में शातिरों ने उसके बैग सहित सात हजार नकदी और मोबाइल फोन उड़ा लिया। बीती रात शुक्रवार को ऊना से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में बसदेहड़ा निवासी युवक श्री खाटू श्याम दरबार में माथा टेकने के लिए यहां से रवाना हुआ। इसके लिए उन्होंने परिवार सहित ट्रेन के बी-2 कोच में सीट आरक्षित भी कराई। इस बीच अंबाला से आगे एकाएक कोच में उसका बैग छीन कर लुटेरे फरार हो गए। युवक के अनुसार बैग में सात हजार की नकदी और मोबाइल फोन सहित कुछ जरूरी कागजात रखे थे। हालांकि इस मामले में रेलवे पुलिस की ओर से कोई शिकायत की पुष्टि सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें