फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बडूही ने अंब को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत पंचायत बडूही में महावीर यूथ क्लब बडूही की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल टूर्नामेंट पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। टूर्नामेंट के अंतर्गत जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला अंब और बडूही की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान टीम बडूही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंब को 2-0 से पराजित कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। दोनों सेटों में बडूही की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान खेल मैदान तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रामपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने महावीर यूथ क्लब बडूही की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें