फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इंदिरा मैदान ऊना में बैडमिंटन प्रतियोगिता विवादों में

विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम के बाहर नन्नें खिलाडिय़ों संग खड़े अभिभावक विरोध जताते हुए। संवाद
विज्ञापन
अभिभावकों प्रतियोगिता रद्द करने की उठाई मांग
विज्ञापन

एसोसिएशन को भंग करने को डीसी ऊना को सौंपा शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इंदिरा मैदान ऊना के इंडोर स्टेडियम में चल रही 49वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता विवादों में घिर गई है। स्थानीय अभिभावकों और कोचों ने पंजाब से आए खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रतियोगिता रद्द करने और जिला बैडमिंटन संघ को भंग करने की मांग करते हुए डीसी ऊना को शिकायत सौंपी है। अभिभावकों का कहना है कि जब उनके बच्चों को पंजाब में आधार या निवास प्रमाण पत्र न होने पर खेलने नहीं दिया जाता, तो हिमाचल की प्रतियोगिता में बाहरी खिलाड़ियों को कैसे मौका दिया जा सकता है। कोच राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि निजी अकादमियों और बाहरी खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी हो रही है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल टूट रहा है। वहीं, संघ के अध्यक्ष डॉ. कोमल मलिक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों के जन्म व शैक्षणिक प्रमाण पत्र ऊना से संबंधित हैं और यह मामला राष्ट्रीय संघ के संज्ञान में है। अभिभावकों ने प्रतियोगिता की जांच और पारदर्शिता की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें