ऊना में दोपहर के समय गर्मी से बचने के लिए सिर कोढक कर जाते युवा । संवाद
ऊना। जिले में बुधवार को दिन भर तेज धूप व गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शाम 6:30 बजे के करीब बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश से फलदार पौधों पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शाम को बारिश का दौर शुरू हो गया।