फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आयुष विभाग पोषण माह के तहत जिलेभर में चलाएगा जागरूकता अभियान

Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आयुष विभाग की तरफ से पोषण माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर आयुष विभाग ने संबंधित सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान पंचायत घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में जाकर चिकित्सक पोषण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

पोषण माह के तहत लोगों को स्वस्थ खानपान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसे लेकर आयुष विभाग ने अपने स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह अभियान सितंबर माह के अंत तक जारी रहेगा। बता दें कि पौष्टिक खान-पान को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के चलते कई बार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक एनीमिया सहित अन्य दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत घरों व विद्यालयों से लेकर अन्य संस्थाओं में लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही आयुर्वेद व योग को अपना कर किस तरह से स्वस्थ रहना है, इसे लेकर भी प्रशिक्षित किया जाएगा। अगर जागरूकता शिविरों के दौरान एनीमिया सहित अन्य दिक्कतों से जूझ रहे लोग भी सामने आते हैं, तो उन्हें भी बेहतर उपचार व जीवन शैली में परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कोट्स
पोषण माह के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर आयुष विभाग की तरफ से जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसे लेकर सभी चिकित्सकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें