जोल/ऊना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों एवं प्रचार प्रसार के संबंध में जिला आयुष विभाग ऊना ने बाबा श्री जोगी पंगा के प्रांगण में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा के निर्देशानुसार 20 जून तक ऊना के विभिन्न धार्मिक स्थलों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी निशा शर्मा, आयुर्वेदिक अधिकारी राजकुमार, योग इंस्ट्रक्टर विजय शर्मा, योग इंस्ट्रक्टर सुनीता ने योग के लाभों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर योग गाइड विजय शर्मा एवं सुनीता के द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। योग शिविर में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एक सशक्त माध्यम है और हर नागरिक को इसे अपनाना चाहिए। इससे पूर्व आयुष विभाग के साथ आयुष चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, योग शिक्षकों और योग सहायकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। जिला ऊना अधिकारी किरण शर्मा ने बताया कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें सभी नागरिकों से भाग लेने का आह्वान किया गया। आयुष विभाग ऊना में की ओर से 20 जून तक जिले के धार्मिक स्थानों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।