फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक काॅलेज में ऊर्जा पर्यावरण और जीवन संरक्षण पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और जीवन संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में एसएआर ग्रुप के सीनियर इंजीनियर अनमोल और उनके सहायक संदीप कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और इसके उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि ऊर्जा की बचत करना केवल बिजली बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण की रक्षा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों को सुरक्षित रखने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बिजली के विवेकपूर्ण प्रयोग, स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों तथा रोजमर्रा की जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के तरीकों को समझाया। साथ ही सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मनोज कोहल, प्रोफेसर बीके मिश्रा, डॉ. सुमिंदर वर्मा, डॉ. रंजीत कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर इंदु राणा तथा लाइब्रेरियन उषा रानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीएड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के प्रशिक्षु अध्यापक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह कार्यक्रम छात्रों को ऊर्जा, पर्यावरण एवं जीवन संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें