फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रैली निकाल एड्स से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में रेड रिबन क्लब और रोवर-रेंजर इकाई की ओर से बुधवार को एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में हुई इस रैली में लगभग सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. शर्मा ने युवाओं से नशे व असुरक्षित जीवनशैली से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. मनीषा ने कहा कि एड्स से बचाव ही इसका सबसे बड़ा उपचार है और भ्रांतियों को दूर करना सबकी जिम्मेदारी है। आयोजन में डॉ. रोहिणी राणा, प्रो. निधि, डॉ. सतेंद्र कुमार, प्रो. हितेश रतन, प्रो. विशाल कुमार व रंजीत गुलेरिया का योगदान रहा। रैली के माध्यम से बाजार क्षेत्र में लोगों को एड्स से बचाव का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें