फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भरवाईं स्कूल में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता रैली और प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीकॉक ईको क्लब, रेडक्रॉस इकाई, एनसीसी इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और स्काउट और गाइड इकाई की ओर से किया गया। स्कूल के छठी से जमा दो कक्षा के छात्रों ने भरवाईं बाजार में जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया और लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। रैली के दौरान छात्रों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पेड़ लगाने के लिए अपील की। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस का थीम इस साल प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। प्लास्टिक का कचरा दुनिया के हर कोने में घुस गया है और यह अभियान सरकारों, उद्योगों, समुदायों और व्यक्तियों से प्लास्टिक के उपयोग को अस्वीकार करने, कम करने, पुनः उपयोग करने, पुनर्चक्रण करने और पुनर्विचार करने का आह्वान करता है। छात्रों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण को दूषित कर रहा है और हमें इसे समाप्त करने के लिए पेड़ लगाने, जंगलों को सुरक्षित रखने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की आवश्यकता है। अगर हम पर्यावरण को बचाना चाहते हैं तो प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होना होगा। यह कार्यक्रम प्रवक्ता जीव विज्ञान सुरेश कुमारी, एनसीसी ऑफिसर ललित मोहन, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ऑफिसर सुनील कुमार, रेणु सरोच और स्काउट मास्टर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें