फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जागरूकता रैली से गांव-गांव पहुंचाया नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नशा मुक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल की ओर से नशा मुक्ति थीम के अंतर्गत पूरे गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा। इसमें विद्यालय की चेयरपर्सन चंचला देवी और प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासनबद्ध ढंग से भाग लिया और गांव की गलियों में घूम-घूमकर नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया। रैली से पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। आज के बच्चे ही कल का स्वस्थ और सशक्त भारत बनाएंगे। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। रैली के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और नशा मुक्त गांव, स्वस्थ समाज जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। यह रैली गांव की हर गली और हर घर तक जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें