राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां के विद्यार्थियों को मतदानकके प्रति जागरूक करते हुए।स्रो
मैहतपुर (ऊना)। एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित करने के मकसद से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता क्लब के नेतृत्व में एक रैली भी निकाली। इसमें एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश जसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में बैनर लेकर, नारे लगाते हुए यह रैली देहलां बाजार, पंचायत घर, हरिजन बस्ती होते हुए वापस स्कूल पहुंची। रैली में उपप्रधानाचार्य अमित कुमार, मतदाता क्लब के प्रभारी विजय कुमार भारद्वाज, सदस्य जरनैल सिंह, अंजना ऐरी, सुनीता धीमान, स्मिता, अश्वनी कुमार आदि स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद