फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे के विरुद्ध निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय अंब में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली बाबा पिंडी दास महाराज आश्रम तक निकाली गई, जहां युवाओं ने स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और आश्रम परिसर, घाटों व रास्तों की सफाई की। शिविर का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के साथ युवाओं में सेवा भाव और श्रमदान की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। इसके बाद दूसरे सत्र में स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी पर कार्यशाला आयोजित की गई। गवर्नमेंट हॉस्पिटल अंब के ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर राजेश शर्मा ने संतुलित आहार और जंक फूड से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें