फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मतदान को लेकर बुधान स्कूल में किया जागरूक

Wed, 22 May 2024 05:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बुधान स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रवक्ता राकेश कुमार ने एनएसएस स्वयंसेवियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने चित्रकला के माध्यम से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में स्वयंसेवियों अंकित, काव्य, ऋतु, नितिका, शगुन, ज्योति, मुस्कान, रंजना, नेहा, कुमकुम, हिना, हर्ष, रोहित, अभिनव, पूनम, गौरी ने हिस्सा लिया। अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य ने स्वयं सेवियों से आह्वान किया कि स्वीप कार्यक्रम की जानकारी का व्यापक प्रचार करें, ताकि मतदान का प्रतिशत 100 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान उपप्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रवक्ता मनोज कुमार, प्रवक्ता राकेश कुमार, प्रवक्ता अंबिका रानी व महिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व सतीश कुमार प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें