वाणिज्य संकाय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया
थानाकलां (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में प्रधानाचार्य संजीव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कला संकाय से कृतिका व श्वेता, वाणिज्य संकाय से हर्षित व गगन तथा विज्ञान संकाय से मीनाक्षी व कनिका ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और कहा कि जिन विद्यार्थियों का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, वे दोपहिया अथवा चौपहिया वाहन न चलाएं। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य बलविंद्र शर्मा, कांता देवी, राधिका धीमान, संयोगिता शर्मा तथा संदेश कुमारी भी उपस्थित रहे।