फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जागरुकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टाफ व अन्य।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बुधवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि हर साल 28 मई को यह दिवस मनाया जाता है। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाने का उद्देश्य युवा लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने संबंधी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करवाना है ताकि वे अंजाने में किसी जानलेवा बीमारी की चपेट में न आ जाएं। मासिक धर्म के बारे में बात करने में न केवल गांवों में बल्कि शहरों में भी बहुत सारी महिलाएं झिझकती हैं। इस दौरान उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बारे में बताया गया। 4-6 घंटे में महिलाओं को अपना पैड बदलना चाहिए। इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता है। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लड़कियों व महिलाओं को महावारी के पांच दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। इस अवसर पर पायल पुरी ने हिम्कैप्स नर्सिंग संस्थान बढेडा की छात्राओं की मासिक धर्म संबंधी समस्त भ्रांतियों को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें