बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में शुक्रवार को मतदाता साक्षरता क्लब के सौजन्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में जमा दो के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने अपने संबोधन में भावी मतदाताओं को अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण ढंग से इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य अनिल कुमार, प्रवक्ता राकेश कुमार, राजीव डोगरा, सतीश कुमार और राकेश कुमार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद