फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पालकवाह में चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाया गया है ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने करीब 15 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। पालकवाह में 4.74 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोकार्पण किया। जबकि 3.65 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले ट्रैफिक पार्क का शिलान्यास भी किया। पालकवाह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑडिटोरियम चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाया गया है। जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है। 500 कुर्सी के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में फुली ऑटोमेटेड पर्दे, साउंड सिस्टम, आधुनिक लाइटिंग, ग्रीन रूम, रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, प्रोजेक्टर रूम और एलईडी की सुविधा से लैस है। अब हरोली हल्के की जनता विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले बच्चों को भी एक अच्छा मंच मिला है। उपमुख्यमंत्री ने हरोली-रामपुर के समीप 3.65 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क का शिलान्यास किया। कहा यातायात नियमों की जानकारी, गाड़ियों के लाइसेंस बनाने और उनकी जांच के लिए सेंसर युक्त ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। सेहत लाभ के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी लोग यहां ले पाएंगे। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी इसी ट्रैक पर देखने को मिलेगी। यहां कुशल वाहन चालक ही उत्तीर्ण होंगे। प्रदेश के 18 साल पूरे कर चुके हर बच्चे को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का संकल्प लेना होगा। शिक्षक सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में भी शिक्षित करने को कहा। प्रदेश को हरित राज्य बनाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए 15 हजार रुपये और कॉलेज को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगले तीन माह में पूरे हरोली विधानसभा में पुलिस विभाग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सड़क सुरक्षा के बारे में बेहतर वीडियो बनाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर विभाग का म्यूजियम बनाया जाएगा। उन्होंने बालीवाल में 7.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना और हरोली में जल शक्ति विभाग के नए डिविजन का लोकार्पण भी किया। निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का नाता परिवहन विभाग से जुड़ा है। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में लघु नाटिका प्रस्तुत करके जागरूकता संदेश दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री की पत्नी प्रो. सिमी अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें