अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के प्रदेश महासचिव अतुल ठाकुर को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कंपीटीशन प्लानिंग एवं डिवेलपमेंट कमेटी में शामिल किया है। जिम्मेदारी मिलने पर अतुल ठाकुर ने फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव तथा फेंसिंग फेडरेशन ऑफ एशिया के सचिव जनरल राजीव मेहता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह उनके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी, एसके पराशर का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। संवाद