फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सौंदर्यीकरण को दी जाएगी तवज्जो : मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज कुमार ने संभाला नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार
विज्ञापन

शहर के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए साझा कीं प्राथमिकताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। मनोज कुमार 2020 बैच के एचएएस अधिकारी हैं। मूलतः मंडी जिला के जोगिंद्ररनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले मनोज इससे पूर्व उदयपुर में एसडीएम के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके अतिरिक्त वे ज्वालाजी, शिमला, कुल्लू सहित राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। केलांग में उन्होंने परियोजना अधिकारी (आईटीडीपी) के रूप में भी कार्य किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शहर के समग्र विकास को सुनिश्चित करने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, सीवरेज संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना और शहर का सौंदर्यीकरण उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी। इसके साथ ही उन्होंने बरसात के मौसम के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्य योजना पर बल देने की बात कही। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी मिलकर जनहित में कार्य करते हुए नगर निगम ऊना को एक आदर्श नगरीय इकाई के रूप में विकसित करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें