फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में बाइक चोरी की कोशिश, चोर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में एक निजी पार्किंग में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। हालांकि, बाइक मालिक की सतर्कता के कारण शातिर कुछ ही दूरी पर पकड़ा गया। यह घटना रविवार सुबह आठ बजे की है। एक व्यक्ति ने पार्किंग में घुसकर रॉयल इनफील्ड का लॉक तोड़ने की कोशिश की। असफल होने पर उसने आगे खड़ी स्प्लेंडर बाइक की डुप्लीकेट चाबी से लॉक खोलने की कोशिश की और बाइक चोरी कर ली। बाइक मालिक संजीव रत्न के बेटे आतिश ने चोर को ऐसा करते देख लिया और तुरंत पीछा किया। कुछ ही दूरी पर उन्होंने शातिर चोर को पकड़ लिया और चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पकड़े गए शातिर से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें चोर बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कहा कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं और इस मामले में भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। एसपी ऊना अमित यादव ने खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें