फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायत स्तर पर तराशे जाएंगे खिलाड़ी : डिंपल

Tue, 29 Sep 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों को पंचायत स्तर से तराशने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह बात प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेंद्र ठाकुर उर्फ डिंपल ठाकुर ने कही। उन्होंने एशियाई खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। डिंपल ठाकुर ने कहा कि कबड्डी भारत की खेल संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण खेल है। प्रदेश की बेटी पुष्पा राणा द्वारा महिला कबड्डी टीम की कमान संभालने और टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। पुष्पा राणा सहित भावना ठाकुर, रितु नेगी और ज्योति ठाकुर जैसी खिलाड़ियों ने प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें