फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रिश्वत मामले में पकड़ा एएसआई तीन दिन के रिमांड पर

Tue, 23 Apr 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट की घटना का समझौता करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन

ऊना। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा रिश्वत लेते पकड़े जिला के हरोली थाना में तैनात एएसआई को कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई ने दो गुटों में मारपीट की घटना का समझौता करवाने के लिए एक पक्ष से 3000 रुपये देने की मांग की थी। आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के थाना ऊना में हरोली उपमंडल के भदसाली गांव के रहने वाले अंकिश कुमार उर्फ मोनू पुत्र रामकुमार राणा ने शिकायत दी कि थाना हरोली में उनके और उनके प्रतिवादी पक्ष के बीच मारपीट की घटना को लेकर क्रॉस शिकायतें लंबित चल रही हैं। इसी मामले में उन्होंने समझौता करने की पेशकश की, तो आरोपी सहायक उपनिरीक्षक निर्मल पटियाल ने 3000 रुपये की मांग कर दी। वहीं, पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे मांगे जाने पर पीड़ित ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना को मामले की जानकारी दी, जिस पर रविवार को कार्रवाई की गई। डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें