दौलतपुर चौक (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा निवासी आर्यमन ठाकुर राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून में आठवीं कक्षा के लिए चयनित हुए हैं। प्रिंसिपल वरियाम सिंह ने बताया की स्कूल के छात्र आर्यमन ठाकुर का चयन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज देहरादून में हुआ है। आर्यमन ठाकुर ने अपनी प्रतिभा को उजागर कर प्रदेशभर में स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आर्यमन ठाकुर की सफलता का श्रेय विद्यार्थी की कड़ी मेहनत, पिता रवि ठाकुर, मां रेणु परमार और शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज देहरादून प्रति 6 माह में 8वीं कक्षा के लिए लगभग 25 कैडेट्स को प्रवेश देता है।