फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आर्यमन जोशी ने पास की आईएचएम की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में 220 सीटों के लिए आयोजित परीक्षा में पाई सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के मेधावी छात्र आर्यमन जोशी ने राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खान-पान प्रौद्योगिकी परिषद की अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। देशभर में कुल 220 सीटों के लिए आयोजित इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आर्यमन ने भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट पूसा नई दिल्ली में अपना स्थान सुनिश्चित किया। आर्यमन के पिता नवीन जोशी एवं माता शुभलता जोशी ने इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व व्यक्त किया और विद्यालय एवं शिक्षकों का विशेष धन्यवाद किया। आईएचएम पूसा में आर्यमन की कक्षाएं 28 जुलाई 2025 से आरंभ होंगी। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि आर्यमन की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और अनुशासन के साथ कोई भी छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें