फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बैडमिंटन में चमकी अंदौरा की आरुषि को किया सम्मानित

Wed, 05 Aug 2026 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अंदौरा की आरूषी को उपहार देकर सम्मानित करते हुए पार्षद गौरव शर्मा। स्त्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंदौरा की आरुषि चौधरी ने सीमित संसाधनों के बावजूद बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन कर नई पहचान बनाई है। राव बैडमिंटन अकादमी ऊना की ओर से आयोजित अंडर-11 से अंडर-17 प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मंगलवार को नगर पंचायत अंब के वार्ड-3 के पार्षद गौरव शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। गौरव शर्मा ने कहा कि आरुषि के पिता स्कूटर मैकेनिक और माता निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद परिवार ने उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाया। उन्होंने विश्वास जताया कि आरुषि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें