फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भूकंपरोधी भवन बनाने के लिए कलाकारों ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, भवन में संरचनात्मक बदलाव से पहले अभियंता से परामर्श लेना आवश्यक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं समर्थ कार्यक्रम के तहत वीरवार को मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक में लोगों को भूकंप से सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया ग्रुप पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने सुरक्षित भवन निर्माण के तौर-तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आवासीय या गैर-आवासीय भवनों का निर्माण भूकंपरोधी तकनीकों से होना चाहिए ताकि आपदा के समय जान-माल की हानि कम हो। भवन में किसी भी संरचनात्मक बदलाव से पहले अभियंता से परामर्श लेना आवश्यक बताया गया। कलाकारों ने उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज बैंड, दीवारों व नींव के सुदृढ़ीकरण जैसी तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही कलाकारों ने पर्यावरण संतुलन के महत्व पर पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ समूह गान प्रस्तुत किया, जिसमें पौधरोपण और भूमि कटाव रोकने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें