फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दोपहर भोज में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, महिलाओं के लिए व्यवस्थित की कुर्सियां

Thu, 05 Sep 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय प​रिसर में कुर्सी पर बैठकर दोपहर भोज का आंन्नद लेती महिला पंचायत प्रधान अन्
विज्ञापन
ऊना। जिला परिषद ऊना के सभागार में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के रिफ्रेशर ट्रेनिंग में दोपहर भोज के दौरान व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नजर आई। जहां पहले दिन महिलाएं फर्श पर बैठकर दोपहर का भोजन करती नजर आई थीं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया था और उसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए और त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए बुधवार को महिलाओं को बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई और दोपहर भोज के दौरान महिलाएं जिला परिषद के हाल में व्यवस्था को देखकर खिली-खिली नजर आईं और व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि इस तरह की व्यवस्था यथावत रहनी चाहिए। दूसरी ओर जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच ने कहा कि दो दिन तक चले इस पंचायत प्रतिनिधियों के रिफ्रेशर ट्रेनिंग के दौरान पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और पंचायत प्रतिनिधियों को विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए भी प्रेरित किया गया और कहा कि पंचायत के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों का अहम रोल है और उनके द्वारा जो भी विकास का प्लान तैयार किया जाएगा, उसे अमलीजामा पहनाना विभाग का काम है।
उन्होंने कहा है कि अगर कोई कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधियों की बात नहीं मानता है, तो उसकी शिकायत विभाग से करें। विभागीय नियम में कोताही बरते जाने की सूरत में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर जमा करवाने और ऑडिट के दौरान तमाम तरह के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान 15वें वित्त आयोग के बारे में भी पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया और कैसे दस्तावेजों की तैयारी करनी है और किस तरह से पंचायत के विकास के लिए प्लान तैयार करना है, उसके बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार, राजीव कुूमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय स्कीमों के बारें में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें