फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तलवारबाजी में अर्णव ठाकुर ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैड़ी में शुरू हुई 22वीं जिलास्तरीय एकदिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन

अंब (ऊना)। मैड़ी में शनिवार को 22वीं एक दिवसीय जिलास्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रीना ठाकुर ने किया। इसमें जिले के लगभग 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेबर सीनियर वर्ग में अर्णव ठाकुर ने स्वर्ण पदक, हर्षिल पटियाल ने रजत पदक, जबकि कृष ठाकुर और तुषार जस्सल ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पीटीआई संजीव कुमार, डीपीई राजीव कुमार, प्रदेश तलवारबाजी संघ के महासचिव अतुल ठाकुर, सुनील ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला तलवारबाजी संघ ऊना के अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने बताया कि युवाओं में तलवारबाजी के प्रति रुचि निरंतर बढ़ रही है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें