फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लेक्चरर संघ की ऊना जिला कार्यकारिणी में हुईं नियुक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने ऊना जिला स्कूल लेक्चरर संघ में नियुक्त सभी पदाधिकारी वर्ग को बधाई दी। विनोद बन्याल को चीफ पैटर्न, दविंदर बेली को चेयरमैन, संजीव पाराशर को मुख्य मार्गदर्शक बनाया गया। इसके अलावा मुकेश सलारिया को मुख्य संगठन सचिव, सतीश कालिया को लेक्चरर संघ की जिला कार्यकारिणी में बतौर मुख्य प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। राजीव कौशल को मुख्य सलाहकार, महिला विंग में अंजू कुमारी को मुख्य सलाहकार, चेयरमैन महिला विंग श्रुति को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी वर्ग एवं सभी प्रिंसिपल को उचित प्रतिनिधित्व देने एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी वर्ग नियुक्त होने पर बधाई दी। राजन शर्मा ने बताया कि जिला प्रधान शशि सैनी लेक्चरर संघ की मांगों को सशक्त ढंग से उठाते हैं जो सराहनीय है। शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी से लेक्चरर संघ संगठन मजबूत होगा और आपसी सहयोग से लंबित मांगे सरकार से हल करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें