फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए करें आवेदन

Fri, 26 Jun 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब/ऊना। बाल विकास परियोजना अंब के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 और सहायिकाओं के 14 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ अंब कुलदीप कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भरकर 10 जुलाई सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय अंब में जमा करवा सकते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र वधमाण-दो, जवाल-एक और बदाऊ-एक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1-1 पद भरा जाएगा। वहीं, कोटली, सिद्ध चलेहड़, पिंजौर-दो, बेहड़, वधमाणा-दो, लडियाल चूक, कटौहड़ कलां-दो, बीजापुर, बाजीगर मुहल्ला, टकोली, शिवपुर, हीरानगर-दो, दियाड़ा-दो और बेहड़ी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अंब में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें