फर्स्ट कम फर्स्ट सर्वे के आधार पर होगा 35 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय में 19 मई 2025 से ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिला ऊना के किसी भी गांव से संबंध रखने वाला प्रतिभागी प्रशिक्षण में पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए उसे अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी सहित तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जमा करवाने होंगे तथा प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 18 मई है। इसलिए प्रतिभागी शीघ्र अपना पंजीकरण सुनिश्चित करवाएं। रजिस्ट्रेशन फर्स्ट कम फर्स्ट सर्वे के आधार पर किया जाएगा तथा प्रशिक्षण में 35 सीटें ही उपलब्ध हैं। यह प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण सामग्री, नोट्स, कॉपी, पेन, दोपहर भोजन, चाय सहित अन्य सुविधाएं भी प्रतिभागी को निशुल्क पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्रदान की जाएंगी। प्रतिभागी को आगे चलकर आत्मनिर्भर बनने में भी सहयोग दिया जाएगा। सुविधा के साथ उन्हें प्रशिक्षक बनकर भी आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागी शीघ्र पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ऊना नजदीक एचपी डिफेंस एकेडमी रामपुर और आरटीओ ऑफिस रामपुर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9857442442, 9459774710 नंबर पर संपर्क करें।