फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इग्नू अध्ययन केंद्र ऊना में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 12 Jun 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना(ऊना)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 1109, राजकीय महाविद्यालय ऊना के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन की सुविधा इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए विद्यार्थी अध्ययन केंद्र ऊना से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें