फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले विशेष सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक आगामी 6 दिसंबर तक जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी ऊना के कार्यालय में आवेदन संस्तुति के लिए पहुंचाएं। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग ऊना की अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि हिमाचल गौरव पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान, स्टेट सिविल सर्विस अवार्ड के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। इन अवार्ड के लिए साहित्य व कला के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं के नाम उनके पूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व का संक्षिप्त विवरण अधिकतम दो पृष्ठों में हिंदी भाषा में सारगर्भित उल्लेख हो। साथ ही आवेदक की स्पष्ट रूप से विशिष्ट व असाधारण उपलब्धियों को दर्शाया हो। नामांकन के लिए निर्धारित प्रपत्र सामान्य प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नामांकन प्रपत्र की तीन-तीन प्रतियां भरकर 6 दिसंबर तक कार्यालय जिला भाषा-एवं संस्कृति अधिकारी ऊना में संस्तुति के लिए पहुंचा दें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-224199 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें