फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़, बसदेहड़ा, सनोली समेत विभिन्न गांवों में भरे जाएंगे पद
विज्ञापन

महिला उम्मीदवार 18 दिसंबर तक कर सकती हैं आवेदन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों को भरने के लिए बाल विकास विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्राम पंचायत संतोषगढ़ के वार्ड-2, 4, 7, 8 और 9, बसदेहड़ा के 13, सनोली राजपूत जट मुहल्ला-2, त्यूड़ी-3, भटोली, बदोली-1, बसोली नाले मुहल्ला और नंगल सलांगड़ी में रिक्त सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवार 18 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। सीडीपीओ हरोली शिव सिंह वर्मा ने बताया कि इन पदों लिए कम से कम जमा दो उत्तीर्ण उभ्यर्थी, 18 से 35 आयु वर्ग और आंगनबाड़ी सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी महिलाएं ही पात्र होंगी। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय सभी संसाधनों से 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र संबंधित तहसील के तहसीलदार या नायब तहसीलदार की ओर से जारी किया ही मान्य होगा। उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर 25 अंकों में होगा। जमा दो में प्राप्त अंक प्रतिशत में अधिकतम 7, स्नातक को 2 अतिरिक्त अंक और इससे अधिक योग्यता के लिए एक अतिरिक्त अंक शामिल होगा। दिव्यांग उम्मीदवार जिसकी अपंगता 40 प्रतिशत या अधिक हो, बशर्ते उसकी अपंगता आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के कार्य करने में बाधक सिद्ध न हो, उसके दो अंक मिलेंगे। एससी, एसटी, ओबीसी के उम्मीदवार के लिए दो अंक, स्टेट होम आवासी, बालिका आश्रम आवासी, अनाथ, विधवा, असहाय, परित्यक्ता, तलाकशुदा और शादीशुदा महिला जिसके पति पिछले सात वर्ष से लापता हों, तीन अंक मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे समस्त दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना जिला ऊना के कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली के नंबर 01975-292563 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें