फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कंप्यूटर शिक्षकों के 985 रिक्त पदों को भरने की लगाई गुहार

Tue, 18 Jun 2024 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जिला ऊना के कंप्यूटर शिक्षक संघ  गगरेट के नवनिर्वाचित   विधायक  राकेश कालिया से मिलते हुए।स्रोत
विज्ञापन
संघ ने अपनी मांगों के लेकर विधायक कालिया को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। सोमवार को जिला ऊना के कंप्यूटर शिक्षक संघ के कंप्यूटर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल गगरेट के नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया से मिला। इस मौके पर संघ के सदस्यों द्वारा माता चिंतपूर्णी जी की मूर्ति व चुनरी भेंट कर विधायक राकेश कालिया को सम्मानित किया और उन्हें जीत की बधाई दी। संघ के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस मौके विधायक से 2017 के आरएंडपी नियमों के अनुसार व कंप्यूटर शिक्षकों के 985 रिक्त पदों को भरने के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह करने की बात कही। इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने भी उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का पूरा आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश शिक्षक संघ के वरिष्ठ सलाहकार अंजय राणा, गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत शर्मा, गगरेट ब्लॉक की वित्त सचिव संजीवना ठाकुर, लक्की गुलेरिया, आरती ठाकुर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

फ़ोटो जिला ऊना कंप्यूटर शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल गगरेट के विधायक राकेश कालिया को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें